Showing posts with label Business. Show all posts
Showing posts with label Business. Show all posts

NVIDIA : Company Profile, Revenue Model, CEO

 

NVIDIA: पूरी जानकारी - कंपनी प्रोफाइल, सीईओ, बिजनेस मॉडल

NVIDIA टेक्नोलॉजी क्षेत्र की एक दिग्गज कंपनी है, जो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अग्रणी है। गेमिंग, डेटा सेंटर, ऑटोमोटिव, और प्रोफेशनल विज़ुअलाइज़ेशन जैसे कई क्षेत्रों में NVIDIA का प्रभाव स्पष्ट है। इस लेख में हम NVIDIA के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा करेंगे।


NVIDIA का परिचय

NVIDIA को ग्राफिक्स और AI की दुनिया में क्रांति लाने वाली कंपनी माना जाता है। यह 1993 में तीन इंजीनियर्स, जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang), क्रिस मालाचोव्स्की (Chris Malachowsky), और कर्टिस प्रीम (Curtis Priem) द्वारा स्थापित की गई थी।

  • प्रारंभिक लक्ष्य: कंपनी का उद्देश्य कंप्यूटर ग्राफिक्स में सुधार लाना था। शुरुआत में, NVIDIA ने 3D गेमिंग ग्राफिक्स पर ध्यान केंद्रित किया।
  • वर्तमान स्थिति: NVIDIA अब सिर्फ गेमिंग तक सीमित नहीं है; यह AI, मशीन लर्निंग, डेटा सेंटर, और ऑटोमोटिव तकनीक में भी अग्रणी है।
  • मुख्यालय: इसका मुख्यालय सांता क्लारा, कैलिफोर्निया, अमेरिका में है।

कंपनी ने अपनी पहचान एक ऐसी Innovative Company के रूप में बनाई है, जिसने न केवल Gaming के क्षेत्र में, बल्कि AI और Automation में भी नए मानदंड स्थापित किए हैं।

NVIDIA के सीईओ: Jensen Huang

जेन्सेन हुआंग Jensen Huang NVIDIA के सह-संस्थापक और CEO हैं। वे NVIDIA के सफर के साथ-साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी दूरदृष्टि के लिए जाने जाते हैं।

  • जन्म और शिक्षा: हुआंग का जन्म 1963 में ताइवान में हुआ था। उन्होंने ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।
  • नेतृत्व: 1993 में NVIDIA की स्थापना के बाद से, उन्होंने कंपनी को हर चुनौती से उबरने में मदद की।
  • खासियत: हुआंग की सबसे बड़ी ताकत उनकी दूरदृष्टि है। उन्होंने NVIDIA को सिर्फ एक ग्राफिक्स कंपनी से AI और क्लाउड कंप्यूटिंग की दुनिया का लीडर बना दिया।
  • पुरस्कार और सम्मान: टेक इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं।

NVIDIA : Company Profile ( कंपनी प्रोफाइल )

NVIDIA विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदान करती है |

1. ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs):

  • NVIDIA का GeForce ब्रांड गेमिंग के लिए जाना जाता है।
  • Quadro GPUs प्रोफेशनल ग्राफिक्स और 3D डिज़ाइन के लिए उपयुक्त हैं।

2. डेटा सेंटर समाधान:

  • AI और मशीन लर्निंग के लिए NVIDIA की GPUs (जैसे A100 और H100) डेटा सेंटर में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

3. ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी:

  • NVIDIA DRIVE प्लेटफॉर्म सेल्फ-ड्राइविंग कारों के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर प्रदान करता है।

4. AI और रिसर्च:

  • NVIDIA Omniverse एक 3D डिज़ाइन और कोलैबोरेशन प्लेटफॉर्म है।

5. Gaming

  • NVIDIA का GeForce NOW क्लाउड Gaming को आसान और अधिक प्रभावी बनाता है।

कंपनी के इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और समाधान इसे टेक्नोलॉजी की दुनिया में अलग पहचान दिलाते हैं।

NVIDIA का Revenue Model

NVIDIA का बिजनेस मॉडल मल्टी-डायमेंशनल है। इसके Main Revenue Sources निम्नलिखित हैं:

1. ग्राफिक्स डिवीजन:

  • गेमिंग GPUs जैसे GeForce सबसे बड़ा राजस्व स्रोत हैं।
  • प्रोफेशनल ग्राफिक्स (Quadro) भी योगदान करते हैं।

2. डेटा सेंटर:

  • AI चिप्स और क्लाउड कम्प्यूटिंग में उपयोग होने वाले हार्डवेयर से बड़ी कमाई होती है।

3. ऑटोमोटिव:

  • NVIDIA सेल्फ-ड्राइविंग कार टेक्नोलॉजी में अग्रणी है और इससे ऑटोमोटिव कंपनियों से बड़ा राजस्व प्राप्त होता है।

4. OEM और लाइसेंसिंग:

  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग से भी कंपनी की आय होती है।

5. Omniverse और क्लाउड सेवाएं:

  • क्लाउड गेमिंग और वर्चुअल वर्ल्ड के जरिए नई संभावनाएं खुल रही हैं।

NVIDIA कैसे लोकप्रिय हुआ?

1. गेमिंग उद्योग में दबदबा:

NVIDIA का GeForce ब्रांड गेमिंग के लिए बेजोड़ प्रदर्शन प्रदान करता है। 3D ग्राफिक्स को नई ऊंचाई पर ले जाने में NVIDIA का बड़ा योगदान है।

2. AI और मशीन लर्निंग में अग्रणी:

AI चिप्स और मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए NVIDIA की GPUs एक मानक बन चुकी हैं।

3. डेटा सेंटर की मांग:

बिग डेटा और क्लाउड कम्प्यूटिंग के बढ़ते उपयोग ने NVIDIA की GPUs की मांग बढ़ा दी।

4. ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी:

NVIDIA के DRIVE प्लेटफॉर्म ने Self-Driving कारों के विकास में क्रांति ला दी।

5. रिसर्च और डेवलपमेंट:

रिसर्च पर भारी निवेश ने NVIDIA को हर नए क्षेत्र में लीडर बनने में मदद की।

NVIDIA Stock Price

NVIDIA कॉर्पोरेशन (NASDAQ: NVDA) का वर्तमान स्टॉक मूल्य $141.76 है जो हर दिन घटता बढ़ता रहता है NVIDIA का Current Price आप Google पर Nvidia Stock Price Search करके देख सकते हैं 

Also Read : NFT क्या है ? NFT Explained in Hindi

NVIDIA की सफलता का राज

  • इनोवेशन: NVIDIA हमेशा नई तकनीकों में निवेश करती है।
  • ग्राहकों की जरूरत को समझना: कंपनी ने गेमिंग से लेकर AI तक हर क्षेत्र में ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता दी।
  • मजबूत नेतृत्व: जेन्सेन हुआंग जैसे दूरदर्शी नेता का योगदान।
  • दूरगामी दृष्टि: गेमिंग से शुरू हुई कंपनी ने AI, ऑटोमेशन, और डेटा सेंटर तक अपने पंख फैलाए।

Conclusion

NVIDIA न केवल Gaming Industry का लीडर है, बल्कि AI और Machine Learning की दुनिया में भी सबसे आगे है। इसके उत्पाद और सेवाएं हर क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रही हैं। इनोवेशन, रिसर्च, और गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करके NVIDIA ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी स्थायी जगह बना ली है।

क्या चाय बेचकर 10000 रुपए रोज कमाए जा सकते हैं ? Sales Strategy

क्या चाय बेचकर 10000 रुपए रोज कमाए जा सकते हैं ?

चाय क्या हर धंधे में दिन के 10000 रुपए कमाए जा सकते हैं लेकिंन वास्तविकता में इतना आसान नहीं है लोग एक कैलकुलेशन बता देते हैं कि अगर 5 रुपए के हिसाब से अगर कोई दिन में 2000 चाय बेच देता है तो वो 10000 रुपए कमा लेता है ना कि ( 10000 प्रॉफिट के रूप में ) ये तो विक्रय मूल्य है मान लीजिए आपने 2000 चाय बेच भी दीं और चाय बनने से लेकर उसे बेचने तक आपको 5000 रुपए की लागत आई और आपको जो ( Net Profit ) कुल फायदा हुआ वो हुआ 5000 रुपए क्योंकि चाय का जो विक्रय मूल्य है वो है 10 रुपया । 

tea shop business plan how to increase sales


ये तो एक सामान्य सी कैलकुलेशन है जो हर कोई जानता है लेकिन जो Main Task है वो है 2000 हजार चाय बेच देना । और इसे बेचना इतना आसान नहीं है इसके लिए आपके पास एक पूरा रोड मैप होना चाहिए एक कारगर स्ट्रेटजी होनी चाहिए |


सही एरिया का चुनाव

सबसे पहले आपको ऐसे एरिया का चुनाव करना है जहां क्लाउड हो अर्थात भीड़ भाड़ वाला इलाका को यदि वहां से 10000 आदमी रोज गुजरते हैं तो आप मानकर चलिए 1000 आदमी चाय खरीद सकते हैं क्योंकि कन्वर्जन रेट हर बिज़नस का On an Average 10% ही होता है यानि कि आपको 20000 चाय बेचनी है तो शुरुआत में आपको ऐसे एरिया का चुनाव करना पड़ेगा जहां से 15000 - 20000 लोग डेली गुजरते हैं

अब ये हर किसी के लिए संभव नहीं है कि हर किसी को ऐसी जगह मिल जाए जहां प्रतिदिन 15000–20000 लोग गुजरते हैं तो अब क्या करें ?

अब क्या करें ?

अब आपको अपने Conversion रेट को बढ़ना होगा जो 10% है उसे बढ़ाकर 20% करना होगा अर्थात अब यदि आपके एरिया से 10000 लोग गुजरेंगे तो उनमें से 2000 लोग चाय ले ही लें अब इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा ।

  • Quality and Taste - 
यदि आपको कन्वर्जन बढ़ाना है तो क्वालिटी और टेस्ट पर ध्यान देना होगा और Unique Taste बनाना होगा जो आपके आस पास किसी के पास ना हो और Taste को बेहतर बनाने के लिए आपको यूट्यूब पे काफ़ी वीडियो मिल जायेंगी जो आपकी टेस्ट को बेहतर बनाने में काफ़ी मदद करेंगी ।


  • Grab Customer Attention (GCA Technique)

मनोरंजन ,स्वच्छता , बैठने की व्यवस्था और आपका व्यवहार ये चार ऐसे फैक्टर हैं जो कस्टमर का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित करेगा जिससे आपका कन्वर्जन रेट बढ़ जायेगा साथ ही आप चाय के साथ शाय का भी इंतजाम कर सकते हैं अर्थात ( बिस्किट,नमकीन , समोसे , ब्रैड पकोड़ा ) इन्हें चाय के साथ लोग पसंद करते हैं इससे आपको दो फायदे होंगे No-1 कस्टमर अट्रैक्शन No-2 Cross Marketing

  • Marketing 

अब आपने अपने प्रोडक्ट को तो बेहतर बना लिया अब आपको जरूरत है मार्केटिग करने की अब मार्केटिंग कई प्रकार से की जा सकती है उदहारण के तौर पर जैसे डायरेक्ट मार्केटिंग , सोशल मीडिया मार्केटिंग , वीडियो मार्केटिंग , ट्रेडिशनल मार्केटिंग अगर इन सब के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो आप कॉमेंट में बता सकते हैं

इन सभी रणनीतियों को अगर आप फॉलो करते हैं तो अपनी सेल को दो गुना तीन गुना कर सकते हैं और ये सभी प्रकार के व्यापार में कारगर होंगी और इस तरह आप चाय के व्यापार से भी 10000 रुपए प्रतिदिन कमा सकते हैं

आशा है आपको ये लेख उपयोगी लगा होगा इस लेख को पढ़ने के लिए आपका ह्रदय से बहुत बहुत धन्यवाद


what is the meaning of affiliate marketing in hindi

 What is the meaning of affiliate marketing in hindi  

Affiliate Marketing in Hindi: Affiliate Marketing, Marketing का एक ऐसा ज़रिया है, जिस में कोई व्यक्ति अपने किसी Source, जैसे कि ब्लॉग या वेबसाइट के द्वारा, किसी अन्य कंपनी या Organization के Products को प्रमोट करता है या Recommend करता है।  इसके बदले में वह कंपनी या आर्गेनाईजेशन उस व्यक्ति को कुछ Commission देती है। ये Commission हर प्रोडक्ट हर कंपनी के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है कोई कंपनी ज़्यादा Commission दे सकती है कोई कंपनी कम दे सकती है लेकिन पैसा मिलना तय है।

What is the meaning of Affiliate Marketing In Hindi -Scope of affiliate marketing in india Best affiliate programs in india 2020-21-Affiliate Program


How to start Affiliate Marketing

Affiliate Marketing शुरू करने के लिए आपको एक Source [Blog. website. YouTube Channel. Facebook Page] में से किसी एक Source को चुनना होगा अब जब आप ये तय कर लें कि मुझे किस सोर्स पर काम करना है उसके बाद आपको एक Niche का चयन करना होगा।

अब आपके मन में प्रश्न होगा?

Niche क्या होती है?

Niche का मतलब है मान लीजिए कि आप एक Science के अध्यापक हैं और आपको फिजिक्स पढ़ाने का शौक है या आप किसी स्कूल या कॉलेज में फिजिक्स पढ़ाते हैं तो आपकी जो Niche है वह हुई फिजिक्स।

एक दूसरा उदहारण लेता हूँ आप Digital Marketing के बारे में तो जानते ही होंगे ये एक बहुत बड़ा फील्ड है जिसमें बहुत सारे सब्जेक्ट्स हैं या फिर मैं कहूँ बहुत सारे Topics हैं जैसे SMM, SEO, SEM, Email Marketing, Video Marketing और भी बहुत से लेकिन यदि आप डिजिटल मार्केटिंग के सोशल मीडिया मार्केटिंग में एक्सपर्ट हैं तो आपकी Niche हुई सोशल मीडिया मार्केटिंग अब लोग Niche के भी अलावा Micro Niche पर भी ध्यान देने लगे हैं जैसे कि Digital Marketing का टॉपिक Social Media Marketing और उसका भी टॉपिक Instagram Marketing तो ये होता है Micro Niche .

आशा है Niche और Micro Niche आसानी से समझ आया होगा। लेकिन लोग अक्सर ये सब शुरू करने से पहले Affilate Marekting के Scope के बारे में जानना चाहते हैं शायद आप भी उन में से एक हों और आपका जानना स्वाभाविक है क्योंकि सबको पैसे से काम है और हम सब का किसी भी काम को करने का मन तभी करता है जब हमें अच्छा खासा पैसे मिले तो चलिए जानते हैं...

Scope of affiliate marketing in india

भारत में Affiliate Marketing आज भी नया फील्ड है और हो सकता है बहुत से लोग इस लेख को पढ़ने के बाद ही जानें कि Affiliate Marketing क्या होता है और इससे किस तरह पैसा कमाया जा सकता है दोस्तों 2020 में जब Corona की वज़ह से लॉकडाउन हुआ और लोगों को घरों में बन्द होना पड़ा तब लोगों को ऑनलाइन समान को खरीदने या बेचने के महत्त्व का पता चला तब जाकर लोगों ने ऑनलाइन समान खरीदना शुरू किया और जो ऑनलाइन समान खरीदने का दौर 2027 में आने वाला था वह 7 साल पहले ही Corona की वज़ह से 2020 में ही आ गया। लेकिन समस्या भी बढ़ गई है लोग आसानी से किसी समान पर भरोसा नहीं कर पा रहे उन्हें डर है कि कहीं हम ऐसा समान ना खरीद लें जो दिखने में तो ऑनलाइन अच्छा लगे लेकिन जब हम उसे प्रयोग में लाएँ तो वह जल्दी ना खराब हो जाए या फिर बेकार ना निकले और ऐसी ही बहुत समस्याएँ हैं और इसलिए लोग किसी भी चीज को किसी भी समान को खरीदने से पहले उसे Google पर YouTube पर Search करने लगे हैं और वहाँ से जानकारी मिलने के बाद ही लोग खरीदने के बारे में सोचते हैं अब समस्या ये है कि अभी हर वस्तु के बारे में गूगल या यूट्यूब के पास Information नहीं है या है भी तो पूरी नहीं है और इसलिए जो एफिलिएट मार्केटिंग का जो भविष्य है वह बहुत सुनहरा है

आप यदि आज ही किसी Niche पर काम करना शुरू कर देते हैं तो 100% चांस है कि आप आने वाले अगले 2-3 महीनों में ही अच्छा खासा पैसा कमाने लग जाएँ।

Growth of affiliate marketing in india

जैसा कि मैंने अभी आपको बताया कि Affiliate Marketing का भविष्य सुनहरा है वैसे ही इसकी Growth भी बहुत ज़्यादा है  जैसे–जैसे हमारे देश इंटरनेट के यूजर बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे ई-कॉमर्स भी बढ़ रहा है और ई-कॉमर्स का 20 से 30 परसेंट सेल Affiliate Marketing के द्वारा ही होती है 2016 में Affiliate Marketing 700 करोड़ की इंडस्ट्री थी । 2021 में 6000 करोड़ की होगी इतना बड़ा ग्रोथ आने वाला है आप बताइए कि आप इसका फायदा लेने वाले हैं कि नहीं कमेंट कीजिए

Best affiliate programs in india 2020-21

वैसे तो हजारों Affiliate Program हैं लेकिन मैं आज आपको कुछ ख़ास affiliate programs के बारे में बताता हूँ जैसे कि यदि आप Accessories से जुड़े प्रोडक्ट को Affiliate करना चाहते हैं तो आपके लिए Amzon और Flipkart Affiliate Program अच्छा रहेगा यदि आप यात्रा से जुड़े affiliate Product या Tickets को Affiliate करना। चाहते हैं तो आपके लिए MakeMyTrip या फिर AirBnb ठीक रहेगा या फिर आप Digital Product या Services को-को Affiliate करना चाहते हैं तो आप ClickBank के साथ जा सकते हैं और अधिक जानने के लिए Google करें।

Top earning affiliate marketers

यदि हम बात करें कि सबसे ज़्यादा Affiliate Marketing से कमाने वाला व्यक्ति कौन है तो सबसे पहला नाम आता है Pat Flynn इन्होंने 2008 से Affiliate Marketing करना शुरू किया और आज उनकी इस महीने की कमाई है 53000$ जो कि Indian Currency के हिसाब से ₹3, 816, 000 होते हैं और यदि आप भी मेहनत करते हैं तो आप भी बहुत जल्द इस शिखर पर पहुँच सकते हैं।

Share product and earn money

लोगों को वेबसाइट बनाने से Affiliate Program में रजिस्टर करने से डर लगता है लोग चाहते हैं कि कोई ऐसा साधन हो जिससे हम इतनी मेहनत करने से बच जाएँ और कोई आसान-सा तरीक़ा मिल जाए तो इसका भी उपाय आज की डेट में मिल जाता है यदि आप Earn Karo नाम की Application को Phone में डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं तो आप सिम्पल प्रोडक्ट को वॉट्सएप फ़ेसबुक इंस्टाग्राम पर शेयर करके पैसा कमा सकते हैं इस एप्लिकेशन को अभी डाउनलोड करें।

Average salary of affiliate marketer

लोगों का सबसे बड़ा प्रश्न है कि हम Affiliate Marketing से Average कितना सकते हैं तो उनके लिए मेरा जबाव होगा कि आप यदि थोड़ी-सी मेहनत कर लेते हैं तो आप Affiliate Marketing से 1 से 2 लाख रूपये महीने का आसानी से कमा सकते हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

Conclusion

सबसे बड़ी बात इस काम को शुरू करने के लिए ना तो ज़्यादा पैसा चाहिए और ना ही निश्चित समय आप जब चाहें दिन में रात में इस काम को कर सकते हैं और अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं

और लास्ट में यही कहना चाहूंगा

कि काम वही करो जिसे करने को दिल चाहे!

पैसा कमाना ज़रूरी है लेकिन Affliate Marketing ही विकल्प नहीं है विकल्प बहुत सारे हैं बस आप अपने काम को लेकर Passionate होने

चाहिए और यदि आपका लिखने मैं इंट्रेस्ट है और आप मार्केटिंग में अपनी रुचि रखते हो तो Affiliate Marketing आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।



Network Marketing in Hindi - आखिर क्या है Network Marketing ? कैसे समझें Network Marketing व्यबसाय को

Network Marketing in Hindi - आखिर क्या है Network Marketing ?

कैसे समझें Network Marketing व्यबसाय को , kya hai Multi level Marketing

M L M kya hai ? MLM जॉइन करने के क्या फायदे हैं MLM Company को जॉइन कैसे करें ? scheme or scam company से कैसे बचें ?
MLM कंपनी मैं काम कैसे करें जो दिलाये आपको सफलता सभी सवालों के जवाब आपको इस( MLM Article ) मैं आपको मिलेंगे इन तमाम सवालों के जवाब पाने के लिए पूरे आर्टिकल को पढ़ें |

Network Marketing (MLM) क्या है | What is Multi Level Marketing (Network Marketing)


MLM की full Form( Multi Level Marketing ) है इसे Network Marketing ,Chain Marketing , Pyramid sheme Scheme|Scam|Scandel जैसे नामों से भी जाना जाता है ये एक ऐसा मार्केट है जो सिद्धान्त (Principle) पर काम करता है ये मार्केट Well thaught philosophical Scientific Oproocesss or Marketing & Good services पर काम करता है अगर हम इसे साधारण भाषा मैं समझें तो एक ऐसी प्रक्रिया जिसमें एक समूह (Team) मिलकर एक कम्पनी के Product को  sell करते हैं और उनके द्वारा बेचे गए Product पर commision प्राप्त करते हैं यहाँ ये बात ध्यान रखने योग्य है -
एक आदमी बिना Team बनाये हुए Multi Level Markenting ( Networking Marketing )
मैं सफलता नहीं पा सकता Albert Einsteen कहते हैं 
Multi Level Marketing ,Network Marketing , Chain Marketing

इस मार्केट मैं succes पाने के लिए Compounding Power को build करना पड़ेगा जिसकी Compoundig Power & Mentality अच्छी होगी वही एक अच्छा MLM Marketer बन सकता हैं Compaundig Power Binding Force पर depend करती है अर्थात जिस Team से जितने ज्यादा Members जुड़े होंगे वो उतना ही ज्यादा Benifit ले पायेंगे

MLM Company जॉइन करने से पहले किन बातों का रखें खास ध्यान

1.जिस कंपनी मैं हमेशा Profit की बात की जाती है                   उस कंपनी को कभी भी जॉइन ना करें
 2. Sheme Scam वाली कंपनी मैं जाने से बचें
 3. जिस कंपनी मैं Learning & Training पर ध्यान नहीं दिया जाता उस कंपनी मैं कभी ना जाएँ
 4. जिस कंपनी का Poduct Trusted नहीं है उस कंपनी मैं जाने से बचें


कैसे पहचानें कौन-सी कंपनी  अच्छी है
 

जिस कंपनी की Training Methodology , Binding Force , People Culture , Learning , Product अच्छा है उस कंपनी को सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता ऐसी कंपनी को आपको तुरंत जॉइन कर लेना चाहिए और उसमे मेहनत करनी चाहिए सफलता आपको निश्चित रूप से मिलेगी


Network Marketing Company join करने से क्या फायदे हैं 

इस कंपनी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप अपनी कमाई खुद निर्धारित करते हैं जैसी आप मेहनत करेंगे
 उसी प्रकार आपकी कमाई होगी यहाँ आपकी नौकरी पर कोई खतरा नहीं होता आप यहाँ छोटी Investment करके एक बड़ा Profit प्राप्त कर सकते हैं यहाँ आपको समय की कोई पावंदी नहीं होती आप स्वतंत्र होते हैं यह एक खुला मार्किट है आप जहां चाहें वहां इस मार्किट को चला सकते हैं यहाँ आपको नए और बेहतर Relation बनाने मैं मदत मिलती है और आपका सम्मान होता है

आशा करता हूँ ये पोस्ट आपको पसंद आयी होगी अगली पोस्ट मैं हम इस कंपनी को जॉइन करके सफलता कैसे पाएं ? क्या बेहतर टिप्स हो सकते हैं Multi Level Marketing मैं सफलता पाने के नामक Topic पर बात करेंगे आपकी कोई शिकायत या कोई सुझाब हो तो हमें Comment मैं जरूर बतायें हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें आगे और किस टॉपिक पर पोस्ट चाहते हैं Comment मैं जरूर बताएं और पोस्ट को शेयर करना ना भूलें
धन्यबाद